देव इंटर नेशनल स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

जाजपुर/व्यासनगर;१४/०९(नि प्र) : जाजपुर जिला कलिंगनगर क्षेत्र देव इंटर नेशनल स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित। इस कार्यक्रम में बिद्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्मल कुमार रणा, एकाडेमिक कोर्डिनेटर सोनिया बेदी बच्चों को हिंदी दिवस के ऊपर कुछ जानकारी प्रदान किए थे। गणित विभाग के मुख्य बलवीर सिं ,हिंदी अध्यापक श्रीमंत कुमार राय, दीपक रंजन पाणिग्राही, शीतल बेरागड़े ,सरिता गुप्ता,नीमा दास कार्यक्रम संचालन किए थे।
हिंदी भाषा का इस्तेमाल बढ़ाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दौरान हिंदी पखवाड़े का आयोजन भी किया जाता है, जिसके अंतर्गत हिंदी कवि सम्मेलन व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होता है।14 सितंबर 1949 को एक कानून बनाया गया, जिसमें हिंदी को राष्ट्रभाषा नहीं बल्कि राजभाषा का दर्जा दिया गया. अनुच्छेद 351 और 343 में इसे परिभाषित किया गया. इसमें कहा गया कि संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी. इसके बाद से ही 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है।हिंदी दिवस पर बच्चों के द्वारा संगीत गान ,भाषण,चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजित हुआ था। कार्यक्रम शेष होने पर प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सरस्वती कलाबिहार की तरफ से मेडल के साथ सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया था।विद्यालय के अध्यक्ष बुद्धदेव राउत सभी बच्चों की उज्वल भविष्य कामना किए थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

ବିଜ୍ଞାପନ ବାକ୍ସ (ଦୟାକରି ବିଜ୍ଞାପନ ପାଇଁ ଯୋଗାଯୋଗ କରନ୍ତୁ)


ଦୟାକରି ଉତ୍ତର ଦିଅ |

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129